
'कत्लेआम को मिलिट्री ऑपरेशन बताकर...', काबुल अस्पताल में 408 मौतों पर भारत ने PAK को जमकर सुनाया
AajTak
काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर भारत ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने इस हमले को बर्बर और कायराना करार दिया है.
भारत ने 16 मार्च की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे एक बर्बर, कायराना और अमानवीय हिंसा करार दिया है. इस हमले में बड़ी तादाद में आम नागरिकों की जान गई है. भारत ने कहा है कि यह अस्पताल एक नागरिक सुविधा केंद्र था और इसे किसी भी स्थिति में सैन्य टार्गेट नहीं माना जा सकता.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान इस वक्त एक बड़े नरसंहार को सैन्य कार्रवाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जिसे बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता.
भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है.
'अस्पताल को निशाना बनाना अमानवीय...'
अफ़ग़ान तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले में 408 लोग मारे गए और 265 घायल हुए है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जिस तरह से अस्पताल जैसी जगह को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी सभ्य समाज की कल्पना से परे है. एक नशा मुक्ति केंद्र जहां पर मरीजों का इलाज हो रहा था, वहां बमबारी करना पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है. भारत ने इसे पूरी तरह से बिना वजह की गई हिंसा करार दिया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









