
देहरादून में 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, ड्रग्स की लत से जूझ रही थी 2 साल के बच्चे की मां
AajTak
देहरादून के रायपुर इलाके में 26 वर्षीय शिवानी अरोड़ा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक महिला ड्रग्स की लत से जूझ रही थी और हाल ही में हरिद्वार के नशा मुक्ति केंद्र से लौटी थी. पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रायपुर इलाके में 26 साल की एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है. मृतक महिला की पहचान शिवानी अरोड़ा के रूप में हुई है, जो एक दो साल के बच्चे की मां थी. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में महिला की मौत की वजह ड्रग्स का अत्यधिक सेवन माना जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
जर्जर कमरे में मिला शव पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को देहरादून के रायपुर इलाके में एक जर्जर कमरे से महिला का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी. कमरे की हालत और आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने ड्रग्स के इस्तेमाल की आशंका जताई है. पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
अंबीवाला की रहने वाली थी शिवानी पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान शिवानी अरोड़ा के रूप में हुई है, जो देहरादून के अंबीवाला इलाके की रहने वाली थी. शिवानी की शादी एक ऐसे व्यक्ति से हुई थी, जो खुद भी नशे का आदी बताया जा रहा है. फिलहाल उसका पति उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक डी-एडिक्शन सेंटर में इलाज करा रहा है. दंपति का एक दो साल का बच्चा भी है. इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं.
कई बार नशा मुक्ति केंद्र में रही शिवानी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवानी लंबे समय से ड्रग्स की लत से जूझ रही थी. परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. हाल ही में वह हरिद्वार के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में भी भर्ती थी. जानकारी के मुताबिक वह करीब 15 दिन पहले ही वहां से बाहर आई थी. परिवार को उम्मीद थी कि वह धीरे-धीरे नशे की आदत से बाहर निकल आएगी, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको झकझोर दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ड्रग्स के अत्यधिक सेवन की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल इसे आखिरी नतीजा नहीं माना जा सकता. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











