
हैदराबाद में एक करोड़ की लूट, आंख में मिर्च पाउडर डाल बैग छीनकर भागे बदमाश
AajTak
हैदराबाद में एक करोड़ की लूट का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बाइक से आए हमलावारों ने आंख में मिर्च पाउडर फेंक दिया और फिर रुपये छीनकर फरार हो गए.
हैदराबाद में दो लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर बाइक पर सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक करोड़ रुपये लूट लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात कुकटपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई.
लूट में शामिल पांच-छह संदिग्धों में से तीन को हवाई अड्डे से पकड़ लिया गया. अधिकारी ने आगे बताया कि लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार तीन मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग पांच-छह लोगों ने दोपहिया वाहन पर जा रहे पीड़ितों की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क दिया. जिससे वे नीचे गिर पड़े. इसके बाद आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने तकिए से दबाकर किया 14 महीने की बेटी का कत्ल, हैरान कर देगी वजह
पीड़ितों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसने जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फरार चल रहे अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने बताया कि इस पैसे का संबंध 'हवाला' लेन-देन से होने का संदेह है. हालांकि, आगे की जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद: शादी टूटने से नाराज HIV पॉजिटिव युवक की खौफनाक हरकत, मंगेतर के शरीर में इंजेक्ट किया अपना संक्रमित खून
वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर दोनों हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं. ऐसे में पुलिस को इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











