
US-Israel War on Iran LIVE: इजरायल ने किया हमले का दावा लेकिन लरिजानी के दफ्तर ने कहा- थोड़ी देर में करेंगे प्रेस को संबोधित
AajTak
US-Iran War Live Updates: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 18वें दिन में पहुंच गया है. जंग के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस जंग का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर भी पड़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को चेतावनी जारी है.
US-Israel-Iran War LIVE Updates: इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए हुए 17 दिन बीत चुके हैं. जंग मंगलवार को अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. मिडिल ईस्ट में जारी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनियाभर के लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं. तेल और गैस की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है.
ईरान की ओर से खाड़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी हैं. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. वहीं ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए की गई कूटनीतिक कोशिशें भी विफल होती दिखाई दे रही हैं. होर्मुज में युद्धपोत भेजने से सहयोगियों का इनकार करने पर ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिका का एहसान भूल गए.
युद्ध के बीच हताहतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. ईरान में मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं. इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका के 20 सैनिक मारे गए हैं. इस जंग के कारण 40 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











