
अली लारीजानी पर हमला, बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत... इजरायल का बड़ा दावा
AajTak
इजरायल ने दावा किया है कि ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी और बासिज अर्धसैनिक बल के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया है.
इजरायली वायुसेना ने बीती रात ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. आईडीएफ ने दावा किया है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और बासिज बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया है.
इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में गुलाम रजा सुलेमानी की मौत हो गई है. अभी यह साफ नहीं है कि लारीजानी इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं.
आईडीएफ ने दावा किया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, वायु सेना ने कल तेहरान के बीचों-बीच एक टार्गेटेड हमला किया, जिसमें पिछले छह सालों से बासिज यूनिट के कमांडर रहे गुलाम रज़ा सुलेमानी को मार गिराया गया है.
इजरायल ने दावा किया है कि बासिज बल ईरान के आतंकवादी शासन के सशस्त्र बलों का एक हिस्सा है. ईरान में चल रहे आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के बीच और विशेष रूप से हाल के दिनों में जब ये प्रदर्शन और तेज़ हुए हैं, सुलेमानी की कमान के तहत बासिज बलों ने दमन के कई बड़े अभियान चलाए. इन अभियानों में भारी हिंसा, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और आम नागरिकों के विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का प्रयोग शामिल था.
और किन नेताओं पर हुआ हमला?
तेहरान के एक सेफ हाउस में छिपे फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता अकरम अल-अजौरी और अन्य टॉप अधिकारियों पर भी स्ट्राइक का दावा किया गया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











