
Weather forecast today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
Weather Live Updates: राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा. कल से दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं.
Weather Update Today, IMD Alert, 20 January 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है. राजधानी ही नहीं, बल्कि देश के ज्यादातर उत्तर भारत राज्यों में इन दोनों का असर काफी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि, आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा. मालूम हो कि कल से दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











