
Weather Forecast Live Updates: कहीं बढ़ता तापमान तो कहीं बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल
AajTak
दिल्ली में धूल भरी हवाएं चलेंगी. आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी गरज, बिजली के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे. वहीं तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और राजस्थान में तापमान बढ़ा रहेगा और हीट वेव यानी गरम हवाएं चलेंगी.
Weather Forecast Live Updates: दिल्ली में कल खूब धूल भरी हवाएं चलीं. आज भी दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के बारीपदा में आज 44.6 डिग्री का अधिकतम तापमान रहेगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











