
Weather Forecast: महाशिवरात्रि पर UP समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का हाल
AajTak
महाशिवरात्रि के मौके पर मौसम (Weather) करवट लेने वाला है, मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 11 मार्च से कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं. भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 11 मार्च से उत्तर पश्चिमि भारत का मौसम प्रभावित होगा.
महाशिवरात्रि के मौके पर मौसम (Weather) करवट लेने वाला है, मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 11 मार्च से कई राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं. भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 11 मार्च से उत्तर पश्चिमि भारत का मौसम प्रभावित होगा. इस कारण जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. ♦ Due to confluence between easterlies & westerlies and trough/wind discontinuity at lower levels, isolated rainfall with thunderstorm/lightning likely over Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Vidarbha during 11th-13th March and over Jharkhand and Bihar on 12th & 13th March. ♦ Maximum temp are 2-5°C above normal over most parts of Northwest, West, Central & adjoining East India except Bihar and near normal over rest of the country excluding Tamilnadu, Puducherry & Karaikal. No heat wave conditions are likely over the country during next 5 days. pic.twitter.com/Zv3ypwPvKy 10 से 13 मार्च तक इन राज्यों में बारिश 10 से 12 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हो सकती है. 13 तारीख को बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. वहीं, 14 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश होगी. मौसम विभाग ने आगे कहा कि 12 मार्च को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







