
Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में गलन... उत्तर भारत में बारिश अभी और बढ़ाएगी ठंड
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिसका असर फ्लाइट्स से लेकर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. आज, 25 दिसंबर, 2024 को सुबह 8.30 बजे सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी से लेकर मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है. 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है. इससे माना जा सकता है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को अभी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और सूरत के नदारद रहने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिसका असर फ्लाइट्स से लेकर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. आज, 25 दिसंबर, 2024 को सुबह 8.30 बजे सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पालम में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लेकिन अगले तीन दिन बारिश फिर परेशानी बढ़ा सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
यूपी की राजाधानी लखनऊ में आज और कल मध्यम कोहरा रहेगा लेकिन इसके बाद अगले दो दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. हालांकि, यहां न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 21 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









