
Weather Forecast: गुजरात, मुंबई में बढ़ रहा पारा, पहाड़ों पर आज भी बर्फबारी! जानें देशभर का मौसम
AajTak
IMD Forecast: उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है. वहीं, दिल्ली में कल काले बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में तापमान में बढ़त देखी जा सकती है. यहां पढ़िए आज के मौसम का हाल.
देश के अधिकतर राज्यों से ठंड की वापसी हो रही है. वहीं, कुछ राज्य ऐसे हैं जहां गर्मी पड़ने लगी है. महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के तट वाले इलाकों में तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले तीन दिनों में तापमान में बढ़त देखी जाएगी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के भी कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, हल्का कोहरा भी दिल्ली में रह सकता है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो इस बार फरवरी में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है, लेकिन 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 19 और 20 फरवरी को गाजियाबाद में भी काले बादल छाए रह सकते हैं.
मुंबई, गुजरात और गोवा में क्या है हाल मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. वहीं, अगर अहमदाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा. गोवा की बात करें तो पणजी में आज न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है.
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिम हिमालयी क्षेत्र पर नजर आएगा. इसी के चलते आज लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है. वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








