
Weather Forecast: उफान पर नदियां, बद्रीनाथ हाईवे बंद, झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
IMD Weather Latest Updates: देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी इन दिनों कुदरत का कहर बरप रहा है. बारिश और चट्टानें खिसकने से स्थानीय नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. चमोली में नदियां नाले फिर से उफान पर हैं. बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है.
IMD Weather Forecast Latest Updates: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र और गहरा गया है. यही वजह है कि उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दबाव का असर बुधवार को झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. लेकिन अगले 24 घंटे में इसका असर कमजोर पड़ने लगेगा. रांची मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार 14 और 15 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. 14/09/2021: 14:55 IST; Thunderstorms with light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Aurangabad, Palwal (Haryana) and light to moderate intensity rain over Mathura, Sadabad, Jahangirabad, Atrauli (U.P) and Mehndipur(Rajasthan) during the next 2 hours

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










