
Watermelon Benefits: तरबूज से दिल की बीमारी और कैंसर का खतरा कम, जानें इसके 9 बड़े फायदे
AajTak
तरबूज का मीठा स्वाद न सिर्फ हमारी जुबान को सुकून देता है, बल्कि इससे शरीर को कई बड़े फायदे भी होते हैं. एक कप तरबूज में करीब 46 कैलोरी होती है, जिसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं.
तरबूज गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला एक बेहद स्वादिष्ट फल है. इसका मीठा स्वाद न सिर्फ हमारी जुबान को सुकून देता है, बल्कि इससे शरीर को कई बड़े फायदे भी होते हैं. एक कप तरबूज में करीब 46 कैलोरी होती है, जिसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए आपको गर्मियों में तरबूज खाने के 9 बड़े फायदों के बारे में बताते हैं. हाइड्रेट- बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए शरीर में पानी की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है. आप चाहें तो 'हाई वॉटर कंटेंट' से युक्त फलों का सेवन कर इस कमी को पूरा कर सकते हैं. इस मामले में तरबूज सबसे बेहतरीन फल है, जिसके करीब 92 प्रतिशत हिस्से में सिर्फ पानी होता है. 'हाई वॉटर कंटेंट' से युक्त फल और सब्जियां भूख भी शांत रखती है. पानी और फाइबर के कॉम्बिनेशन का मतलब है कि आप बहुत ज्यादा कैलोरी लिए बिना ही खाने की पर्याप्त मात्रा का सेवन कर रहे हैं. लो शुगर- तरबूज में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इसके एक कप में करीब 154 ग्राम कैलोरी होती है. बेरीज की तरह ये एक कम शुगर वाला फल है. तरबूज में विटामिन-सी होता है जो फ्री रेडिकल्स से डैमेज होने वाले सेल्स को बचाता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए के अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी1, बी5 और बी6 भी होते हैं. तरबूज में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन के अलावा कैरोटीनॉयड की मात्रा भी अधिक होती है. इसमें सिट्रुलिन नाम का अमीनो एसिड भी होता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












