
Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच JNU में न पीने का पानी- न नहाने का, छात्रसंघ ने डीन से की शिकायत
AajTak
JNU Water crisis: जेएनयू में पिछले कुछ हफ्तों से विद्यार्थियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस सिलसिले में छात्र संघ ने डीन को पत्र लिखा है. पानी की समस्या के कारण छात्रों को हॉस्टल से दूर जाना पड़ रहा है.
देश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में से एक जेएनयू (Jawaharlal Nehru University) में पिछले कई हफ्तों से पानी की सप्लाई में दिक्कत हो रही है. हॉस्टल में रह रहे छात्रों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हफ्तों से यूनिवर्सिटी के अलग-अलग हॉस्टल में वॉटर कूलर और वॉशरुम में पानी की सप्लाई बाधित पड़ी है. इस वजह से हॉस्टल में रह रहे छात्रों को दूर जाना पड़ रहा है. पानी की किल्लत के चलते वॉशरूम की स्थिति निंदनीय है और वॉटर कूलर भी ठीक तरह से साफ नहीं हैं इस कारण छात्रों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. चिलचिलाती गर्मी में इस तरह से पानी की समस्या होने के कारण छात्रों को डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. जेएनयू के हॉस्टल में ना नहाने का पानी है और ना ही पानी का. पानी की किल्लत को लेकर छात्रसंघ ने डीन को पत्र लिखा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












