
Washington Snowfall: बर्फीली आफत से त्राहिमाम, चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ
AajTak
अमेरिका में आए बर्फीले तूफान से वहां कोहराम मच गया है. भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के बीच अमेरिका के दक्षिणपूर्व, मिड एटलांटिक प्रांतो में ये तूफान देखा गया. इस भारी बर्फबारी की वजह से वॉशिंगटन के तमाम दफ्तर बंद हो चुके हैं. स्कूलों को भी बंद करना पड़ा है. हालात इतने विकट हो गए हैं कि वॉशिंगटन के मेयर ने स्नो इमरजेंसी का ऐलान किया है. बता दें कि खराब मौसम का खतरा अभी टला नहीं है. अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक वॉशिंगटन, फिलाडेल्फिया, जॉर्जिया, वर्जीनिया और कैरोलीना में 4 से 8 इंच बर्फबारी हुई है. इस वीडियो में देखिए सफेद आफत का मंजर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











