
Vrat Tyohar List June 2024: वट सावित्री व्रत से गंगा दशहरा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार
AajTak
Vrat Tyohar full list June 2024: जून के महीने में कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार भी आने वाले हैं. इस महीने अपरा एकादशी, वट सावित्रि व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी सहित कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं.
Vrat Tyohar List June 2024: साल 2024 का छठा महीना जून शुरू होने वाला है. यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल के कारण बहुत खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार भी आने वाले हैं. इस महीने अपरा एकादशी, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी सहित कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. साथ ही इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस महीने ग्रहों की चाल कैसी रहेगी और बड़े व्रत-त्योहार किस दिन-तारीख को पड़ेंगे.
व्रत-त्योहारों की लिस्ट (June 2024 Vrat Tyohar List)
02 जून 2024, रविवार- अपरा एकादशी व्रत 04 जून 2024, मंगलवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत 06 जून 2024, गुरुवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या व्रत 10 जून 2024, सोमवार- विनायक चतुर्थी 11 जून 2024, मंगलवार- स्कंद षष्ठी व्रत 14 जून 2024, शुक्रवार- माता धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 15 जून 2024, शनिवार- मिथुन संक्रांति, महेश नवमी 16 जून 2024, रविवार- गंगा दशहरा, पितृ दिवस 17 जून 2024, सोमवार- गायत्री जयंती 18 जून 2024, मंगलवार- निर्जला एकादशी व्रत 19 जून 2024, बुधवार- प्रदोष व्रत 21 जून 2024, शुक्रवार- वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 23 जून 2024, रविवार- आषाढ़ माह प्रारंभ 25 जून 2024, मंगलवार- कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत 28 जून 2024, शुक्रवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
इन ग्रहों की बदलेगी चाल मंगल गोचर का मेष राशि में गोचर- 1 जून 2024 बुध अस्त 2024- 2 जून 2024 बुध उदय- 25 जून 2024 शुक्र का मिथुन राशि में गोचर- 12 जून 2024 बुध का मिथुन राशि में गोचर- 14 जून 2024 बुध कर्क राशि में गोचर- 29 जून 2024 सूर्य का मिथुन राशि में गोचर- 15 जून 2024 शुक्र अस्त- 29 जून 2024 शनि वक्री 2024- 29 जून 2024

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











