
Voter Card-Aadhaar लिंक करने का क्या फायदा? पूर्व चुनाव आयुक्त से समझिए
AajTak
संसद ने आज चुनाव सुधार बिल को पास कर दिया. विपक्ष के कड़े एतराज के बावजूद राज्यसभा से भी चुनाव सुधार का बिल पास हो गया. जिसके बाद आने वाले समय में वोटर कार्ड को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा. सरकार इसे बड़ा चुनाव सुधार बता रही है तो विपक्ष की नीयत पर सवाल खड़े कर रहा है. सरकार का दावा है कि वोटर ID से आधार को जोड़कर फर्जी वोटरों की गड़बड़ी रोकी जा सकेगी. जिस आधार ने करीब साढ़े 4 करोड़ फर्जी गैस कनेक्शनों का पर्दाफाश किया, जिस आधार से करीब 3 करोड़ फर्जी राशन कार्ड का पता चला. क्या वो आधार कार्ड चुनाव सुधार की बुनियाद बनेगा? देखें ये रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











