
Vivo Y58 5G भारत में लॉन्चिंग को तैयार, इस दिन देगा दस्तक, ये होंगे फीचर्स
AajTak
Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo Y58 5G होगा. यह फोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा और यह एक Affordable 5G फोन होगा. इसमें बैक पैनल पर वॉच डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप को लगाया है. इसमें बड़ी बैटरी और कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो Y सीरीज का हिस्सा होगा और इसका नाम Y58 5G होगा. कंपनी ने ईमेल पर एक टीजर जारी किया है. भारत में यह फोन 20 जून को लॉन्च होगा. यह एक सॉफ्ट लॉन्च होगा, जहां कंपनी मोबाइल फोन की कीमत और फीचर्स को जारी करेगी.
टीजर देखकर पता चलता है कि Vivo Y58 5G स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में आएगा. इसमें एक ब्लू और दूसरा ग्रीन कलर होगा. इस मोबाइल में बैक पैनल पर वॉच डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिसमें एक बड़ा सा राउंड देखने को मिलेगा, जो वॉच के डायल की तरह नजर आता है. इसमें रियर कैमरा सेटअप को फिट किया जाएगा.
टीजर इमेज से पता चलता है कि Vivo Y58 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके साथ एक LED Flash लाइट का इस्तेमाल किया है, जो एक रिंग लाइट के जैसा लगता है.
यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 3 Pro की सेल शुरू, 50MP + 50MP + 64MP कैमरा वाले फोन पर 15 हजार का डिस्काउंट
Vivo के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मेट फिनिश का इस्तेमाल किया है और ग्लॉसी एजेस दिए हैं. दोनों कलर वेरिएंट का डिजाइन थोड़ा अलग है. ग्रीन वेरिएंट में कैमरा मॉड्यूल गोल्डन कलर की रिंग में आता है, जो ज्यादा प्रीमियम नजर आता है.
डिस्प्ले के साइज को लेकर अभी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं किया गया है. Vivo Y58 5G में फ्लैट डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











