
Vivo V30e 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा, जानिए खास बातें
AajTak
Vivo V30e Launch Date: भारतीय बाजार में जल्द ही एक नया फोन लॉन्च होने वाला है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ आएगा. हम बात कर रहे हैं Vivo V30e की, जिसकी लॉन्च डेट कंपनी ने कन्फर्म कर दी है. ये फोन 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है. इसमें 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V30e की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. ये फोन अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा. कुछ वक्त पहले ही ब्रांड ने इस हैंडसेट के डिजाइन को टीज किया था.
अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन को पूरी तरह से रिवील कर दिया है. इसके साथ ही फोन के कलर ऑप्शन और कुछ मुख्य फीचर्स को भी रिवील किया है. ये स्मार्टफोन Vivo V30 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें ब्रांड पहले ही दो फोन्स लॉन्च कर चुका है.
Vivo V30e स्मार्टफोन भारत में 2 मई को लॉन्च होगा. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जानकारी को कन्फर्म कर दिया है. वीवो इंडिया ने इसकी एक माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है, जिस पर फोन के मुख्य फीचर्स की जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: Honor Choice Earbuds X5 Review: कम बजट में क्या ये बड्स हैं सही चॉइस?
स्मार्टफोन एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ऑरा लाइट भी देगी. ये हैंडसेट दो कलर ऑप्शन- सिल्क ब्लू और वेलवेट रेड में लॉन्च होगा. स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Vivo V30e 5G के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसमें अल्ट्रा स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा. फोन स्लिम बेजल और सेंटर्ड पंच होल कटआउट के साथ आएगा. पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैंडसेट के दाईं ओर मिलेंगे.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











