
Vivo S19 सीरीज हुई लॉन्च, 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स, जानिए कीमत
AajTak
Vivo S19 Series Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपने लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने Vivo S19 और Vivo S19 Pro को लॉन्च किया है. दोनों ही हैंडसेट स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. इसमें आपको बेहतरीन कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है.
Vivo ने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है, जो कंपनी की Vivo S19 सीरीज का हिस्सा हैं. ब्रांड ने Vivo S19 और Vivo S19 Pro को लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन 80W की चार्जिंग, 50MP का फ्रंट कैमरा और दूसरे फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों में ही 50MP का मेन रियर कैमरा भी मिलता है, लेकिन लेंस अलग-अलग हैं.
Vivo S19 को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ और प्रो वर्जन को Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है. दोनों ही फोन्स फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वीवो ने दोनों ही मॉडल्स को चार-चार कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसमें 8GB RAM + 256GB का स्टोरेज बेस वेरिएंट में मिलता है. वहीं टॉप वेरिएंट में 16GB RAM + 512GB का स्टोरेज मिलता है. Vivo S19 की कीमत 2500 युआन (लगभग 28,797 रुपये) से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: Vivo X Fold3 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म, गजब के फीचर्स के साथ आएगा भारत, जानिए डिटेल्स
Vivo S19 Pro की कीमत 3300 युआन (लगभग 38 हजार रुपये) से शुरू होती है. S19 ग्रे, पीच और लाइट ब्लू तीन कलर में आता है. वहीं प्रो मॉडल को कंपनी ने ग्रे, ग्रीन और लाइट ब्लू में लॉन्च किया है. भारत में इनके लॉन्च होने की अभी कोई जानकारी नहीं है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. हालांकि, प्रो वर्जन में कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में फ्लैट स्क्रीन दी गई है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












