
VIVO ने लाॅन्च किया Y3S किफायती मोबाइल; इसका 6. 51 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले देता है थियेटर का मज़ा
Zee News
इस मोबाइल को खरीदने के लिए 18 अक्टूबर से वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजनडॉटइन, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटीएम, बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर इसे बुक कर सकते हैं.
नई दिल्लीः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन वीवो वाई3एस(Y3S) लॉन्च किया है. 2जीबी प्लस 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट (1टीबी तक एक्सपेंडेबल) के लिए 9,490 रुपये की कीमत पर, वीवो वाई3एस (Y3S) तीन कलर ऑप्शन-पर्ल व्हाइट, मिंट ग्रीन और स्टाररी ब्लू में उपलब्ध है. इस मोबाइल को खरीदने के लिए 18 अक्टूबर से वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजनडॉटइन, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटीएम, बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर बुक कर सकते हैं. इसे वीवो मोबाइल को ग्रेटर नोएडा के प्लांट में तैयार किया गया है.
मोबाइल के फीचर्स में क्या मिलेगा ? इस मोबाइल के फीचर्स की बात करें तो वीवो वाई3एसे में एचडी प्लस (1600 X 720) रिजॉल्यूशन के साथ 6.51 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले होगा. डिवाइस हेलियो पी35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और लेटेस्ट फनटच ओएस 11 के साथ आता है. वाई3एस में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी लगी है. डिवाइस एआई पावर सेविंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जो ऑनलाइन एचडी मूवी स्ट्रीमिंग के 19 घंटे और गेमप्ले के लिए 8 घंटे का बैकअप देता है. इसमें 13एमपी का मुख्य कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 5एमपी का फ्रंट कैमरा है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








