
Virat Kohli Vs BCCI: कप्तानी पर घमासान, कोहली के दावे पर बोला BCCI- सितंबर में हुई थी बात, T-20 कप्तानी छोड़ने से रोका था
AajTak
वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विराट कोहली ने बयान दिया कि वह वनडे कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे, साथ ही टी-20 कप्तानी को लेकर भी विराट ने बयान दिया. कोहली के बयान पर मचे घमासान पर अब BCCI का जवाब आया है.
Virat Kohli Vs BCCI: भारतीय क्रिकेट में इस वक्त भूचाल आया हुआ है. वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विराट कोहली ने बयान दिया कि वह वनडे कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे, साथ ही टी-20 कप्तानी को लेकर भी विराट ने बयान दिया. कोहली के बयान पर मचे घमासान पर अब BCCI का जवाब आया है. BCCI सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली ऐसा नहीं कह सकते हैं कि उन्हें कप्तानी से हटाने की जानकारी नहीं दी गई थी. विराट कोहली ने जब टी-20 कप्तानी खुद ही छोड़ दी, तब व्हाइट बॉल क्रिकेट में दो कप्तान रखना आसान नहीं था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












