
Virat Kohli: T20 के बाद अब कोहली की वनडे कप्तानी को लेकर अटकलें... इसी हफ्ते हो सकता है फैसला
AajTak
टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इसी हफ्ते टीम का चयन होना है, ऐसे में दाखना दिलच्सप होगा कि क्या भारतीय टीम को नया वनडे कप्तान मिलता है विराट कप्तान बने रहेंगे.
विराट कोहली के वनडे कप्तान बने रहने पर फैसला इसी हफ्ते हो जाएगा. चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम का चयन करने वाली है. दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया स्वरूप पाए जाने की वजह से दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक हफ्ते देरी से शुरू हो सकता है. हालांकि दोनों देशों के बोर्ड और सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












