
Virat Kohli, IND vs ENG 2nd ODI : विराट कोहली खेल पाएंगे दूसरा वनडे? कौन होगा पूर्व कप्तान के लिए टीम इंडिया से बाहर
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज लॉर्ड्स में शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है.
Virat Kohli, IND vs ENG 2nd ODI Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड आज फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चोट के कारण टीम से बाहर बैठे विराट कोहली को फैन्स एक बार फिर मैदान में उतरते देखना चाहते हैं.
ढाई साल से शतक के लिए तरस रहे कोहली चोटिल होकर सीरीज के पहले वनडे से बाहर हो गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में पहला मुकाबला 10 विकेट से जीतकर टीम इंडिया पहले से ही सीरीज में 1-0 से आगे है.
ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं विराट कोहली
विराट कोहली को ग्रोइन इंजरी है. दूसरे वनडे मैच में वह खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, ज्यादातर दिग्गजों का मानना है कि कोहली की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है. पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का भी यही कहना है. जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली टीम इंडिया में कोहली की जगह बनती है या नहीं, इस सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके हैं.
कोहली के लिए श्रेयस को ही बाहर किया जाएगा
वसीम जाफर ने कहा कि यदि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली की वापसी होती है, तो सीधे तौर पर श्रेयस अय्यर को ही प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा. सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शतक जमाया था. वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में कोहली की जगह बनाने के लिए श्रेयस को ही बाहर किया जा सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









