
Virat Kohli DRS, IND vs SA: 'मैदान में क्या हो रहा है, बाहर के लोगों को इसका नहीं पता...', कोहली ने DRS विवाद पर दी सफाई
AajTak
केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन DRS अपील गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के बाकी खिलाड़ियों के व्यवहार की चारों तरफ निंदा हो रही है.
केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन DRS अपील गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के बाकी खिलाड़ियों के व्यवहार की चारों तरफ निंदा हो रही है. विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर जवाब दिया है. दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के खिलाफ DRS अपील के गलत साबित होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली ने स्टंप माइक पर आकर अपनी निराशा व्यक्त की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









