
Viral Video: हमारे ग्रह बार बार खराब क्यों चलते है? सुनिए पंडित जी का जवाब
ABP News
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंडित जी ने ग्रहों के दोष और उनके समाधान पर एक बहुत ही गहरा और व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया है.
Viral Video: एक व्यक्ति ने पंडित जी से सवाल किया कि, ये जो ग्रह है हमारे सूर्य, चंद्रमा, राहु ये बार-बार क्यों खराब हो जाते हैं. इस पर उन्होंने साधारण लेकिन सटीक जवाब दिया.
पंडित जी ने कहा कि, ग्रह शरीर से प्राप्त हुआ है और शरीर माता-पिता से प्राप्त हुआ है. पिता सूर्य है और माता चंद्रमा. सारे ग्रहों की शक्तियां सूर्य-चंद्रमा से प्राप्त होती हैं. आप घर के ग्रहों को तो पूछ नहीं रहे और बाहर जा जाकर सोच रहे कि सारे ग्रह शांत हो जाए. यहां पूजा करा लो वहां पूजा करा लो. पंडित जी कहते हैं कि, कोई जरूरत नहीं है कहीं पूजा कराने की. अगर आप अपने माता-पिता को प्रणाम कर लेते हैं तो और उनकी सेवा करते हैं तो सारे ग्रह वैसे ही शांत हो जाते हैं.
यदि आप घर के माता-पिता को नहीं पूछ रहें और बाहर जाकर खूब दान-पुण्य कर रहे हैं तो इसका कोई लाभ नहीं. मंदिर-गुरुद्वारे जाने का भी लाभ नहीं. सबसे पहले भगवान माता-पिता हैं. जिसने मां-पिता की सेवा कर ली, उसने सबकुछ जीत लिया. अगर माता-पिता की सेवा नहीं कर सकते तो सारे दान व्यर्थ हैं. ब्रह्मांड की तीन परिक्रमा के बजाय भगवान गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर ली थी, इसलिए वे प्रथम पूज्य हैं.
कैसे कर सकते हैं माता-पिता को खुश













