Viral Video: पटरी पर फंसे कुत्ते को बचाने के लिए जान पर खेल गया ये शख्स, देखें हैरान कर देने वाली वीडियो
ABP News
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स की पटरी पर फंसे कुत्ते को बचाने की वीडियो वायरल हो रही है. देखें हैरान कर देने वाली वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होती हैं. इन दिनों एक वीडियो को देख लोगों जितना हैरान हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा लोगों के रोगटें खड़े हो जा रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स कुत्ते को ट्रेन के सामने आने से बचाते हुए दिखाई दे रहा है.
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना पटरी पर फंसे कुत्ते को ट्रेन के सामने आने से बचाता दिख रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि एक आद सेकेंड अगर देरी होती तो कुत्ता ट्रेन के सामने आने से बच नहीं पाता.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









