
Viral Video: अमेरिका में एयर शो के दौरान भीषण हादसा, 2 वॉर प्लेन हवा में टकराए, हुए क्रैश
AajTak
अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. यहां डलास में द्वितीय विश्व युद्ध (world war 2) के समय के 2 वॉर प्लेन हवा में टकरा गए. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही एक प्लेन बीच में से दो टुकड़ों में बंट गया तो वहीं दूसरा प्लेन बिल्कुल चकनाचूर हो गया. हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स सहित 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिका के डलास में शनिवार को विश्व युद्ध-2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया था, जिसमें ये हादसा हुआ. देखें पूरी खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











