
Vikas Nagar Tragedy: मरते हुए युवक का मोबाइल चुराकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार, CCTV में कैद है शर्मनाक करतूत
AajTak
दिल्ली के विकास नगर में मरते हुए युवक का मोबाइल चुराकर भागने वाले दोनों आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया. शर्मसार कर देने वाली ये वारदात CCTV में कैद हो गई थी. पुलिस ने मृतक लड़के की शिनाख्त भी कर ली है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
दिल्ली के विकास नगर की वो सुबह अभी भी लोगों को याद होगी. जब सड़क पर एक 18 साल का युवक तड़प रहा था. उसे मदद की जरूरत थी, लेकिन उसे मदद नहीं मिली. जो उसके पास रुके, वो मददगार नहीं, बल्कि मोबाइल चुराने वाले निकले. मोबाइल चुराया और फरार हो गए. सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना ने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया था. इस मामले में अब जाकर दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवक की शिनाख्त भी हो गई है.
30 जनवरी 2026, सुबह करीब 4 बजे उस वक्त आउटर दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर में सड़कें सुनसान थीं. तभी एक युवक अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा. वह तड़प रहा था, जैसे उसे दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी का अटैक आया हो. आसपास कोई शख्स मौजूद नहीं था, जो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा पाता या उसकी मदद करता. बस एक सीसीटीवी कैमरा उसे देख रहा था. इस दौरान वह जमीन पर पड़ा रहा और जिंदगी धीरे-धीरे उससे दूर जा रही थी.
शर्मसार करने वाली करतूत कुछ देर बाद एक स्कूटी वहां से गुजरती दिखी. उस पर दो युवक सवार थे. उन्होंने सड़क पर पड़े युवक को देखा और स्कूटी रोक दी. एक पल को लगा कि शायद अब उसे मदद मिलेगी. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. स्कूटी से उतरकर आए एक युवक ने जो किया, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. वो जमीन पर तड़प रहे उस शख्स की मदद करने की जगह, उसके मोबाइल को तलाश रहा था. उसकी जेब टटोल रहा था.
मोबाइल चोरी और जेब की तलाशी सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक ने जमीन पर पड़े लड़के की जेब से उसका मोबाइल निकाल लिया. इसके बाद वह कुछ कदम आगे बढ़ा. फिर जैसे उसे शक हुआ कि जेब में पैसे भी हो सकते हैं. वह दोबारा लौटा और तड़प रहे लड़के की जेब तलाशने लगा. इस बीच अचानक उसकी नजर ऊपर लगे उसी सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, जिसमें ये पूरी वारदात कैद है.
कैमरा देखते ही भागे आरोपी जैसे ही आरोपी की नजर कैमरे पर गई, उसके चेहरे पर घबराहट साफ दिखी. वह तुरंत अपने स्कूटी पर बैठे अपने साथी के पास भागा. फिर दोनों स्कूटी पर बैठे और वहां से फरार हो गए. लेकिन पीछे सड़क पर वही युवक पड़ा रहा, जो अब आखिरी सांसें गिन रहा था.
मृतक युवक की पहचान आउटर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए 'आज तक' को बताया कि पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान तरुण चंद्र सरकार के रूप में हुई. उसकी उम्र महज 18 साल थी. वह PS रन्होला क्षेत्र का रहने वाला था. उसका वर्तमान पता एल-एक्सटेंशन ब्लॉक, मोहन गार्डन बताया गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






