
Vidur Niti: टैक्स को लेकर क्या कहती है विदुर नीति, जानें आज भी क्यों है अहम
AajTak
विदुर नीति Suvichar: विदुर की नीतियां आज भी राज्य को कल्याणकारी राज्य होने की सीख देती हैं. महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में राजा द्वारा कर (टैक्स) संग्रहण में संयम बरतने की बात कही है. आइए जानते हैं विदुर की इस नीति के बारे में...
Vidur Niti in Hindi: महाभारत काल के सबसे ज्ञानि महापुरुषों में गिने जाने वाले विदुर ने अपनी नीतियों में राजधर्म और धर्मनीति का व्यावहारिक विवेचन किया है. कहा जाता है कि महाभारत युद्ध में महर्षि विदुर की नीतियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनकी नीतियां आज भी राज्य को कल्याणकारी राज्य होने की सीख देती हैं. महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में राजा द्वारा कर (टैक्स) संग्रहण में संयम बरतने की बात कही है. आइए जानते हैं विदुर की इस नीति के बारे में... यथा मधु समादत्ते रक्षन् पुष्पाणि षट्पदः।। तद्वदर्थान् मनुष्येभ्यः आदद्यात् अविहिंसया।। इस श्लोक के माध्यम से विदुर बताते हैं कि जैसे भंवरा फूलों की रक्षा करता हुआ ही उनके मधु का स्वाद चखता है, उसी प्रकार राजा को भी जनता से उन्हें कष्ट दिए बिना ही उनसे धन लेना चाहिए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












