
VIDEO: BPSC की परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइन करने पहुंची टीचर, स्कूल की जगह मिली झोपड़ी
AajTak
बिहार के बेतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल जब बीपीएसएसी की परीक्षा पास कर एक महिला टीचर ज्वाइनिंग के लिए स्कूल पहुंची तो वहां उसे झोपड़ी मिली. बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी जिसके बाद उसने जमीन पर बैठकर स्कूल में अपना योगदान दिया.
बिहार के बेतिया का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइनिंग लेटर मिलने पर एक महिला टीचर जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंची तो वहां उसे स्कूल की जगह एक झोपड़ी मिली.
इस वीडियो के सामने आने के बाद बेतिया में शिक्षा विभाग के दावों की पोल खुल गई है. बीपीएससी परीक्षा पास कर नियुक्त हुई महिला टीचर ने झोपड़ी में योगदान दिया. वहां पहुंचने पर पता चला कि बच्चों को पढ़ाने के लिए भवन तक नहीं है. उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली.
महिला टीचर ने खुले आसमान में नीचे जमीन पर बैठकर रजिस्टर पर सिग्नेचर कर उस स्कूल को ज्वाइन किया. वहीं इस दौरान उसके अगल-बगल में कुछ शिक्षक खड़े दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह पूरा मामला बैरिया प्रखंड के सूरजपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय का है.
गोबरैया गांव दियारा इलाके (नदी के किनारे वाला क्षेत्र) में स्थित है जहां इस स्कूल में कोई इमारत नहीं है. इस विद्यालय में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक योगदान देने के लिए गए थे. उन्हें जमीन पर बैठकर एक झोपड़ी में योगदान देना पड़ रहा है. अब इस स्कूल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखिए वीडियो

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










