
VIDEO: 12 महीने की बछिया... 4 किलो दूध वो भी बिना बच्चा दिए, लोग हैरान
AajTak
गोरखपुर में 12 महीने की बछिया बच्चे को जन्म दिए बिना दूध दे रही है. इस घटना से लोग हैरान हैं. सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि बछिया एक या दो किलो नहीं बल्कि दिन में चार लीटर दूध दे रही है. लोग इसे चमत्कार मानकर बछिया को देखने पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि घटना आश्चर्यचकित कर देने वाली है.
यूपी के गोरखपुर में एक गाय की 12 महीने की बछिया चर्चा का विषय बनी हुई है. बिना बच्चे को जन्म दिए वो दूध दे रही है. इस घटना से लोग हैरान हैं. बड़ी संख्या में लोग इस बछियो को देखने पहुंच रहे हैं.
एक या दो नहीं, चार किलो दूध
मामला जिले के विकासखंड खोराबार की ग्रामसभा चढ़ावा का है. यहां बच्चे को जन्म दिए बिना 12 महीने की बछिया के दूध देने से लोगों में कौतूहल है. हैरानी वाली बात ये है कि बछिया एक या दो किलो नहीं बल्कि दिन में चार लीटर दूध दे रही है.
बिना बच्चा दिए ही दूध दे रही बछिया
इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि बछिया मात्र 12 महीने की है. दिलचस्प बात यह है कि वह बिना बच्चा दिए ही दूध दे रही है. एक पाव से शुरू हुआ दूध का सिलसिला अब लगभग चार लीटर तक पहुंच गया है. वो दिन में दो बार चार-चार लीटर दूध दे रही है.
भारी संख्या में बछिया देखने पहुंच रहे लोग

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











