
VIDEO: वडोदरा में रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, कार के नीचे कर रहा था आराम
AajTak
वडोदरा में मानसून की बरसात के बाद विश्वामित्री नदी से निकला मगरमच्छ एक रिहायशी इलाके में पहुंच गया. कलाली–वडसर रोड के कागजी केयर के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के गार्ड ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा. उसने वन्य जीव संगठन के सदस्यों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उसे कार के नीचे से सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया. अधिकारी ने आगाह किया है कि मानसून के दौरान लोग सतर्क रहें क्योंकि ऐसी घटना और भी हो सकती हैं.
मानसून शुरू होते ही गुजरात के वडोदरा में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, शहर की बीच से बहने वाली विश्वामित्री नदी में लगभग 1,000 से अधिक मगरमच्छ रहते हैं जो नदी का जलस्तर बढ़ने से अक्सर आस-पास बसे इलाकों में चले आते हैं.
शनिवार दोपहर को कलाली वडसर रोड स्थित कागजी केयर के पास एक मगरमच्छ के बच्चे का सामना एक सुरक्षा गार्ड से हो गया. प्राइवेट गार्ड दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास तैनात था, जहां उसने कार के नीचे आराम कर रहे मगरमच्छ के बच्चे को देखा. डरकर भागने के बजाए गार्ड ने तुरंत स्थानीय वन्य जीव संगठन के सदस्यों को सूचना दी.
छोटे मगरमच्छ को देखकर टीम ने बहुत सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. टीम के सदस्यों ने ग्लव्स और जाल का उपयोग कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाकर उसे सौंप दिया गया. मगरमच्छ के बच्चे का चेकअप करने के बाद उसे सुरक्षित जल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









