
Video: यूपी पुलिस ने स्कॉर्पियो से स्टंट करने वालों का हिलाया 'Systumm', ठोका एक लाख का जुर्माना
AajTak
स्कॉर्पियो से स्टंट करते युवकों का वीडियो पुलिस को मिला था. पुलिस ने जानकारी निकाली और चालानी कार्रवाई की. युवकों को सबक सिखाने के लिए बरेली पुलिस ने अब तक सबसे बड़ा एक लाख रुपए का चालान काटा है. पुलिस ने कहा है कि ट्विटर के जरिए शिकायत सामने आई थी.
सड़क पर तेज रफ्तार में चलती स्कॉर्पियो कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले युवकों ने कभी सोचा नहीं होगी कि उनकी यह गलती उन लोगों का कितनी भारी पढ़ने वाले हैं. स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस को मिला. पुलिस ने कार नंबर और युवकों की पहचान की. इसके बाद कार का एक लाख रुपए से ज्यादा का चालान काट दिया.
दरअसल, काले रंग की स्कॉर्पियो कार यूपी 25 डीपी 8055 पीलीभीत बाईपास स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है. वहीं दूसरी गाड़ी यूपी 25 डी एच 8999 है मोहम्मद जैद खान के नाम से रजिस्टर्ड है. इनका एंपोरियो नाम से प्लाइवुड हार्डवेयर का शोरूम है. बरेली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों गाड़ियों का 52- 52 हजार रुपए का चालान काटा है.
बरेली ट्रैफिक पुलिसकर्मी राम मोहन सिंह ने बताया है कि ट्विटर के जरिए शिकायत मिली थी. गाड़ियों और उनके मालिक की पहचान की गई और दोनों गाड़ियों का चालान काटा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह के काम नहीं करना चाहिए. इससे खुद की और दूसरों की जान का खतरा बना रहता है.
देखें वीडियो...
52 सेकेंड का वीडियो हुआ है वायरल
बता दें कि, 52 सेकेंड का स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था. काले रंग की दो स्कॉर्पियों के बोनट पर लड़के बैठे हुए स्टंट करते नजर आए थे. पुलिस ने जब इस पर चालानी कार्रवाई की तो इसे रोकने के लिए पुलिस के पास कई कॉल आए. कई नेताओं ने फोन किए, लेकिन पुलिस ने किसी पर ध्यान हीं दिया. पुलिस के मुताबिक, यह बरेली ट्रैफिक पुलिस के इतिहास अब तक की सबसे बड़ी चालानी कार्रवाई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







