VIDEO: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद जमकर हुई मारपीट
AajTak
घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के बरबट गांव की है. यहां बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का लाभार्थी सम्मेलन था, जिसके मुख्य अतिथि सांसद बृज भूषण सिंह थे. कार्यक्रम के बाद सेल्फी लेने के चक्कर मे प्रधान व पूर्व प्रधानों के समर्थक आपस मे भिड़ गए. इसके बाद जमकर पथराव हुआ और कुर्सियां उछली गईं. इसी बीच सांसद का काफिला सुरक्षित मौके से निकल गया.
बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह शनिवार को गोंडा में एक कार्यक्रम शामिल हुए. यहां कार्यक्रम के बाद सेल्फी लेने के चक्कर मे प्रधान व पूर्व प्रधानों के समर्थक आपस मे भिड़ गए. इसके बाद जमकर पथराव हुआ और कुर्सियां उछली गईं. इसी बीच सांसद का काफिला सुरक्षित मौके से निकल गया. दरअसल, घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के बरबट गांव की है. यहां बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का लाभार्थी सम्मेलन था, जिसके मुख्य अतिथि सांसद बृज भूषण सिंह थे.
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि ग्राम सभा बिराहिमपुर बिलहरा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के वर्तमान प्रधान फकरु पुत्र मुजम्मिल व पूर्व प्रधान आफत पुत्र मुजफ्फर के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 4 लोगों को नामजद करते हुए 12 से 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सेल्फी लेते वक्त मामूली कहासुनी हुई थी. बाद में पानी के टैंकर से पानी पीने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. फिलहाल मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और शांति है.
बता दें कि इससे पहले सांसद बृजभूषण सिंह ने मीडिया से दावा किया कि यूपी की जनता तय कर चुकी है कि 80 की 80 सीट बीजेपी के पक्ष में जाने वाली है. सभी देशवासियों ने तय कर रखा है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने जा रहा है. इस समय मोदी लहर चल रही है.
'देश में ऐसे मुसलमान, जिनके पूर्वज हिंदू थे'
बृजभूषण सिंह ने अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में ऐसे मुसलमान हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे. हमने देवीपाटन मंडल के हर एक गांव के मुसलमान का इतिहास खोजने का प्रयास किया है. इन लोगों को हिंदू से मुसलमान क्यों होना पड़ा था, इसकी भी एक कहानी है. वो ये है, अगर एक कुएं का पानी किसी मुसलमान ने पिया और उसी कुएं का पानी पीने पर हिंदुओं को मुसलमान करार दिया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







