
Video: बाइक सवार पर युवक ने ताना कट्टा और दबा दिया ट्रिगर, फिर...
AajTak
कूरियर बांटने का काम करने वाले युवक की जान लेने की कोशिश की गई. ऐन वक्त पर कट्टा से फायर नहीं हुआ और युवक की जान बच गई. घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें युवक पर हमला होता रिकॉर्ड हुआ है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है.
बिहार के बेतिया से रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक युवक बाइक सवार पर कट्टा तान देता है और फायर करने के ट्रिगर दबाता है. मगर, कट्टे से फायर नहीं होता और बाइक सवार अपनी जान बचाने के लिए दौड़ जाता है. वहीं, कट्टा तानने वाला युवक बड़े आराम से बेखौफ होकर पैदल-पैदल आगे चल देता है. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, घटना 25 अप्रैल की शाम 5.51 मिनट की है. राहुल यादव नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि बाइक सवार राहुल के पास एक और बाइक आकर रुकती है.
राहुल उससे कुछ बात करता है. इसके बाद बाइक सवार आगे निकल जाता है. तभी राहुल के पास एक युवक दौड़ता हुआ आता है और सिर पर कट्टा तान देता है. राहुल कुछ कर पाता इससे पहले ही युवक कट्टा का ट्रिगर दबा देता है.
देखें वीडियो...
नहीं हुआ कट्टे से फायर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












