
Video: बच्चे ने मरोड़ा खड़ी स्कूटी का 'कान', पीछे बैठे पिता धड़ाम से गिरे
AajTak
महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लापरवाही के चलते शख्स स्कूटी से गिर गया. दरअसल, हादसे से ठीक पहले शख्स किसी से बातों में लगा हुआ था. तभी स्कूटी के लेगस्पेस पर खड़े छोटे बच्चे ने एक्सीलेटर को घुमा दिया और शख्स धड़ाम से नीचे जा गिरा.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अपनी ही लापरवाही के चलते शख्स स्कूटी से गिर गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर बैठा है. वहीं, उसके साथ एक छोटा बच्चा भी है जो कि स्कूटी की लेग स्पेस पर खड़ा है. शख्स इस दौरान किसी से बात करने लगता है कि तभी बच्चा स्कूटी के एक्सीलेटर को घुमा देता है. फिर स्कूटी जाकर दीवार में घुस जाती है और स्कूटी पर बैठा शख्स धड़ाम से नीचे गिर जाता है.
शख्स के गिरते ही घर से लोग निकलकर बाहर आते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी से नीचे गिरने के बाद शख्स घबरा जाता है और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगती है. यह पूरी घटना घर के पास लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
Mistake 1: No helmets Mistake 2: Bike tuned on, unsupervised and kid standing in front holding the accelerator.pic.twitter.com/8QbyyBfy1f
बताया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का है. कई लोगों ने वीडियो को शेयर किया और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा- स्कूटी पर बच्चा बैठा हो तो इंजन जरूर बंद करना चाहिए.
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- न तो हेलमेट लगा रखा है और बच्चे के साथ स्कूटी को चालू ही कर रखा है. ये वीडियो सभी के लिए एक सबक है. एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी गलतियां ही आए दिन बड़े हादसों का कारण बनती हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












