
Video: बच्चे को बचाने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूदी मां, 30 मीटर की दूरी पर रुकी ट्रेन
AajTak
महराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देन वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने बच्चे को बचाने के चक्कर में मेट्रो ट्रैक पर गिर गई. बताया जा रहा है कि बच्चा दौड़कर ट्रेक पर गिर गया था. इसी दौरान स्टेशन के सुरक्षा गार्ड विकास बांगर ने मेट्रो स्टेशन का सुरक्षा बटन दबा दिया. जिससे दोनों की जन बच गई.
महराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देन वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने बच्चे को बचाने के चक्कर में मेट्रो ट्रैक पर गिर गई. बताया जा रहा है कि बच्चा दौड़कर ट्रैक पर गिर गया था. इसी दौरान स्टेशन के सुरक्षा गार्ड विकास बांगर ने मेट्रो स्टेशन का सुरक्षा बटन दबा दिया. जिससे दोनों की जन बच गई.
जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म पर पर एक बच्चा अचानक दौड़कर मेट्रो ट्रैक पर गिर गया. यह देख बच्चे की मां घबरा गई और उसे बचाने के के दौरान वह भी ट्रैक पर गिर गई. मगर, सुरक्षा गार्ड विकास बांगर ने सुरक्षा बटन दबा दिया और स्टेशन से महज 30 मीटर की दूरी पर मेट्रो रुक गई. इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
वहीं, मेट्रो के अधिकारियों की ओर से अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि छोटे बच्चों के साथ मेट्रो में यात्रा करते समय सावधानी बरतें.
देखें वीडियो...

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











