
Video: प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद का 'मर्डर', जानिए यूपी का अनोखा मामला
AajTak
युवक ने खुद की हत्या की प्लानिंग रची और प्रेमिका के परिवारवालों को फंसाने की कोशिश की. तलाश के दौरान युवक अपनी बहन के घर से पकड़ा गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. मामले में उसका दोस्त भी किया गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यूपी के संभल में प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए युवक ने खुद के अपहरण और फिर हत्या की कहानी रच डाली. वीडियो वायरल कराया जिसमें युवक के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और मुंह पर खून लगा हुआ है, जीभ बाहर निकली हुई. वीडियो किसी खेत का था.
युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने रात-दिन एक कर दिया. बाद में गायब युवक अपनी बहन के घर मिला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले का खुलासा कर दिया. फिलहाल युवक को जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
दरअसल, मामला यूपी के संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के शबाजपुर कला गांव है. वसीम का गांव की ही युवती के साथ बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों की लव अफेयर के बारे में इनके परिवारों को भी पता था.
अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण वसीम और युवती के परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे. इस दौरान युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से तय कर दिया. 24 अप्रैल को युवती की शादी होनी थी.
मगर, वसीम किसी भी कीमत पर प्रेमिका की शादी किसी और से नहीं होने देता चाहता था. इसके लिए उसने प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद की अपहरण के बाद हत्या होने की झूठी कहानी में प्रेमिका के परिवारवालों के फंसाने की प्लानिंग कर दी.
भाई को मिला था वीडियो

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












