Video: पिटाई का पहली बार लिया था कॉन्ट्रेक्ट, 3 गुंडों की आ गई शामत
AajTak
बांदा के पतवन गांव में तीन नए गुंडों को पिटाई का पहला कॉन्ट्रेक्ट लेना भारी पड़ गया. तीनों ने शर्त के मुताबिक दूध व्यापारी की पिटाई की और उसका वीडियो वायरल कर दिया. लेकिन जैसे ही पिटाई का यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिलचस्प और हैरतंगेज मामला सामने आया है, जहां नए-नए गुंडे बने 3 युवकों को पिटाई का पहला कॉन्ट्रेक्ट लेना भारी पड़ गया. मामला बबेरू कोतवाली के पतवन गांव का है. दरअसल, किसी व्यक्ति ने दूध व्यापारी को पिटवाने के लिए तीन युवकों को कॉन्ट्रेक्ट दिया था. बदले में उन्हें 10 हजार रुपये देने की बात कही थी. साथ ही ये शर्त भी रखी कि उन्हें 10 हजार रुपये तभी दिए जाएंगे जब वह पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल करेंगे.
तीनों युवक इस बात के लिए राजी हो गए और पहुंच गए दूध व्यापारी को पीटने के लिए. लेकिन फ्रेशर गुंडे इस बात से अनजान थे कि वीडियो वायरल होने के बाद वह पुलिस तक भी पहुंच सकता है और उन्हें जेल ही हवा खानी पड़ सकती है. हुआ भी यही. तीनों का वीडियो पुलिस तक पहुंचा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
पिटाई का वीडियो किया वायरल SHO पंकज कुमार के अनुसार, तीनों गुंडों ने एक दिन मौका पाकर दूध व्यापारी को रास्ते में रोका और उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली. उसका वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पिटाई का वीडियो वायरल करने की शर्त पूरी होने के बाद क्लाइंट से पूरे दस हजार रुपए भी ले लिए.
लकड़ी के पट्टों और बेल्ट से की पिटाई वायरल वीडियो में तीनों गुंडे दूध व्यापारी की लकड़ी के पट्टों और बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं और कह रहे हैं, ''यहां रहोगे तो कायदे से रहोगे. वरना दोबारा तुम्हारा इससे भी बुरा हाल करेंगे.''
तीनों गुंडों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो एक टीम दूध व्यापारी के पास पहुंची. दूध व्यापारी ने पुलिस को पूरी बात बताई और तीनों गुंडों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए तीनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है. डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है. आगामी कार्रवाई जारी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












