
VIDEO: नैनीताल पहुंचे एमएस धोनी जाम में फंसे, मास्क के बावजूद फैंस ने पहचाना, सेल्फी खींचने की मच गई होड़
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना कार्यक्रम पूरी तरह गुप्त रखा था, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नैनीताल के प्रवेश द्वार लेक ब्रिज चुंगी पर ही उन्हें पहचान लिया. धोनी का नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर स्थित पंगोट में रुकने का कार्यक्रम है. उनकी पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. वह कल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली (जिला अल्मोड़ा) पहुंचे. वहां कुछ घंटे गुजारने के बाद नैनीताल वापस लौट आए. नैनीताल में एमएस धोनी अपनी ऑडी कार में बैठकर निकले तो उनके साथ फोटो लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई. उन्होंने मास्क लगाया था, फिर लोगों ने कैप्टन कूल को पहचान लिया.
महेंद्र सिंह धोनी पंजाब नंबर की सफेद ऑडी और फॉर्च्यूनर सहित चार कारों के काफिले के साथ शुक्रवार की दोपहर 2 बजे नैनीताल के तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी से मल्लीताल की ओर लोअर माल रोड से गुजरे. इस दौरान माल रोड में काफी भीड़ थी. उन्हें पंगोट की ओर जाना था. माल रोड में सैलानियों ने उन्हें पहचान लिया. उनके प्रशंसको का हुजूम गाड़ी के आगे पीछे चलने लगा.
पत्नी साक्षी का जन्मदिन नैनीताल में मना सकते हैं धोनी
तल्लीताल से मल्लीताल तक लगे लंबे जाम के चलते उनकी गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही. लोगों ने गाड़ी के बाहर से ही धोनी की फोटो खींचनी शुरू कर दी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकाला. वह नैनीताल से पंगोट की ओर रवाना हो गए. वह अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन नैनीताल में मना सकते हैं.
धोनी 20 नवंबर को पंतनगर हवाई अड्डे से रांची लौटेंगे
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना कार्यक्रम पूरी तरह गुप्त रखा था, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नैनीताल के प्रवेश द्वार लेक ब्रिज चुंगी पर ही उन्हें पहचान लिया. धोनी का नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर स्थित पंगोट में रुकने का कार्यक्रम है. उनकी पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन है. एमएस धोनी 20 नवंबर को पंतनगर हवाई अड्डे से रांची लौटेंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









