
VIDEO: नाले से सुरंग बनाकर अंदर घुसे चोर, ज्वेलरी शॉप से ले उड़े सोना-चांदी
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शातिर चोरों ने नाले के जरिए एक ज्वेलरी शॉप तक सुरंग बनाकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. चोर लाखों रुपये का सोना चांदी लेकर मौके से फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल मेरठ के प्रिया ज्वेलर्स में चोरों ने नाले के पास धरती में सुरंग बनाकर दुकान के अंदर पहुंच गए और वहां से सोना चांदी लेकर फरार हो गए.
नाले के रास्ते नीचे से दुकान में घुसने के लिए सुरंग बनाते और दुकान में चोरी करते हुए आरोपियों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
चोरों ने दुकान में सोने-चांदी की ज्वेलरी और मूर्ति पर हाथ साफ किया है. चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश हैं. नौचंदी क्षेत्र के प्रिया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की ये वारदात हुई है.
ज्वेलर्स की दुकान के बाहर नाले से सुरंग बनाते हुए कुछ चोर देर रात अंदर घुस गए. चोरों ने अंदर 2 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और इसके बाद अंदर रखे सोने और चांदी के आभूषणों का चुरा लिया.
यहां देखिए वीडियो
सुबह जब दुकान मालिक का बेटा दुकान खोलने आया तो उसने दुकान में सुरंग देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम और नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











