
VIDEO: ट्रेन में डांस करने से रोका तो चार युवकों ने कर दी शख्स की पिटाई, नशे में थे आरोपी
AajTak
तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ट्रेन में डांस करने से रोके जाने पर चार युवकों ने एक यात्री की बुरी तरह पिटाई कर दी. ट्रेन में हुए इस बवाल का वीडियो सामने आने के बाद रेल पुलिस ने अगले स्टेशन पर सभी को गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ ने ऐसी किसी भी समस्या पर 1512 पर कॉल करने की अपील की है.
तमिलनाडु के इरोड में ट्रेन के अंदर नाचने और सिगरेट पीने से रोके जाने पर युवकों ने कुछ यात्रियों की पिटाई कर दी. इसके बाद रेल पुलिस ने ट्रेन के अंदर हंगामा करने के आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल कोलाथुर के रहने वाले मणिकंदन अपने परिवार के साथ अलापुझा एक्सप्रेस के एस-10 कोच में यात्रा कर रहे थे. जब ट्रेन इरोड और थिरुप्पुर के बीच थी तो चार युवक नशे में सिगरेट पीते हुए ट्रेन के अंदर ही डांस करने लगे.
इस कोच में बैठे कई यात्रियों को दिक्कत होने लगी. जब मणिकंदन ने उनका विरोध किया, तो युवकों ने उन्हें धमकी दी और उसके बाद हमला भी कर दिया, इससे चलती ट्रेन में हंगामा मच गया.
मणिकंदन पर हमला करने वाले युवकों का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद शिकायत मिलने पर तिरुप्पुर पुलिस ने अशोक, पवन कुमार सुदलाईराज और करण नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है जब मणिकंदन ने उनका विरोध किया तो चारों युवकों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान पीड़ित के परिवार की महिला बीच बचाव करते हुईं नजर आ रही हैं. वहीं ट्रेन में इस हंगामे के बाद आरपीएफ ने यात्रियों से ऐसी किसी भी समस्या में तुरंत 1512 पर कॉल करने की अपील की है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











