
VIDEO: कैसे और क्यों शुरू करें कंपनी? मार्क जुकरबर्ग का सक्सेस मंत्र वायरल
AajTak
मार्क जुकरबर्ग का सफलता मंत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन इसमें जुकरबर्ग ने जो शक्तिशाली मैसेज दिया वह लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.
इन दिनों मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनियाभर में हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है. अब सफलता के मंत्र को लेकर मार्क का पुराना वीडियो सामने आया तो एक बार फिर चर्चाओं में आ गया. बिजनेस टायकून हर्ष गोयंका ने इसे ट्विटर पर शेयर किया तो मानो हलचल ही मच गई. वीडियो में मार्क ने अपने पावरफुल मैसेज से सबका काफी ध्यान आकर्षित किया है.
'तेजी से आगे बढ़ें और तलहका मचा दें'
जुकरबर्ग का अब प्रसिद्ध आदर्श वाक्य, "तेजी से आगे बढ़ें और तलहका मचा दें", केवल एक तकियाकलाम नहीं है बल्कि एक मार्गदर्शक सिद्धांत है जिसने फेसबुक की आंतरिक डिजाइन और प्रबंधन प्रक्रियाओं को आकार दिया है। यह मंत्र उद्यमशीलता व्यवधान के सार को उपयुक्त रूप से दर्शाता है, जहां निरंतर नवाचार और जोखिम लेने को विकास और सफलता के उत्प्रेरक के रूप में देखा जाता है.
'सफल लोग इसलिए कंपनी नहीं बनाते क्योंकि...'
वीडियो में जुकरबर्ग कह रहे हैं- जब आप कोई नई कंपनी शुरू करत हैं तो दिमागी रूप से मजबूत हो जाएं क्योंकि ये बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है. और मुझे लगता है कि आपके लिए सबसे जरूरी चीज है हार न मानना. मार्क ने आगे कहा कि- पता है जिन सबसे बेहतरीन बिजनेस मैन से आजतक मिला हूं वह इसलिए कंपनी नहीं बनाते क्योंकि बस यूं ही उन्हें कंपनी बनानी है बल्कि वह इसलिए कंपनी बनाते हैं क्योंकि उन्हें बदलाव लाना है और लोगों की मदद करनी है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











