
VIDEO: काशी की गलियों से गुजरे PM Narendra Modi, हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
AajTak
वाराणसी पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचे हैं. काल भैरव मंदिर में पीएम मोदी पूजा अर्जना कर रहे हैं. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और पीएम की एक झलक पाना चाह रहे हैं. पीएम मोदी ने इन्हें निराश नहीं किया. पूजा करने के बाद पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकले और हाथ जोड़कर इनका अभिवादन स्वीकार किया. काल भैरव मंदिर से निकलते हुए पीएम मोदी के साथ कुछ लोगों ने सेल्फी लेने की इच्छा जतायी. इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और दूर से ही उनके साथ पीएम मोदी ने फोटो खिंचवाई. वाराणसी में काशी विश्वनाथ का नया धाम बनकर तैयार है. इस पौराणिक शहर में इस समय अलौकिक छटा छाई हुई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











