
VIDEO: कचरे की थैली पहन फैशन वीक में रैंप पर उतरा शख्स, गार्ड ने घसीटकर बाहर निकाला
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि न्यूयॉर्क फैशन वीक का है. इसमें एक शख्स कचरे की पन्नी पहनकर रैंप पर आ गया. उसका बर्ताव ऐसा था कि लोगों का लगा कि वह सच में मॉडल है.
हाल में एक फैशन शो (न्यूयॉर्क फैशन वीक) के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला कि लोग हैरान रह गए. यहां एक शख्स पिंक कलर के शॉर्ट्स पहनकर रैंप पर उतरा. रैंप से पहले वापस जा रहे मॉडल से उसने हाथ भी मिलाया. उसने कचरे की प्लास्टिक को टी- शर्ट की तरह पहना हुआ था और सिर पर शॉवर कैप लगाया हुआ था. वह रैंप पर इस तरह वॉक कर रहा था मानो सच में कोई बड़ा मॉडल हो.
थोड़ी देर के लिए किसी को कुछ समझ ही नहीं आया और कई लोगों ने सच में उसे मॉडल समझ लिया. लेकिन अचानक पीछे से सेक्योरिटी गार्ड दौड़ता हुआ आया और उसने उसे पकड़कर पीछे किया. वह उसे वापस ले गया. प्लास्टिक पहनकर आया शख्स खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा. वहां बैठे लोग हैरान रह गए और उन्हें समझ नहीं आया कि हुआ क्या है?
दरअसल, ये 21 साल का प्रैंक्स्टर यूट्यूबर फ्रेड बेयर था. भले ही फ्रेड का ये प्रैंक ज्यादा देर नहीं चला लेकिन उनकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. बेयर ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रैंक का एक क्लिप भी साझा किया.
डेलीमेल के एक आर्टिकल के अनुसार, क्रिएटर्स इंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैनहट्टन शहर के कॉनराड होटल में हुआ था और इसका उद्देश्य 'unparalleled content opportunity and creator-networking experience' था। उपस्थित लोगों के लिए.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











