
Video: ऑफिस में घुसी, फाइलें हटाईं... फिर महिला ने 20 सेकेंड में रस्सी की तरह पकड़ लिया सांप
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऑफिस में घुसे सांप को इतने प्रोफेशनल तरीके से पकड़ती है कि हर कोई हैरान हो जाता है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां क्या देखने को मिल जाए, यह कहना मुश्किल है. यहां कभी डांसिंग के वीडियो वायरल होते हैं और कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जो बहादुरी की मिसाल बन जाता है. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऑफिस में घुसे सांप को इतने प्रोफेशनल तरीके से पकड़ती है कि हर कोई हैरान हो जाता है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.
महिला ने ऐसे पकड़ा सांप, जैसे कोई रस्सी हो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस में अचानक सांप घुस जाता है. सांप को पकड़ने के लिए लोग एक महिला को बुलाते हैं. जब महिला सांप को पकड़ने की तैयारी करती है, तो लोग उसे आगाह करते हैं कि यह सांप खतरनाक है और उछल कर डस भी सकता है. लेकिन महिला बिना झिझक सांप को पकड़ लेती है. वह सांप को ऐसे पकड़ती है जैसे कोई रस्सी का टुकड़ा हो. फिर महिला सांप को पकड़कर बोरी में डाल देती है.ये पूरी कवायद महिला ने महज 20 सेकेंड में की.
इस वीडियो में महिला बताती है कि सांप जहरीला है और संभवतः चूहे की तलाश में ऑफिस में आया होगा. साथ ही, वह लोगों को सलाह भी देती है कि यदि अगली बार सांप दिखे तो खतरनाक कदम न उठाएं और बस सावधान रहें.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @moronhumor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2.9 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा-मैंने सोचा कि वह HDMI केबल ठीक करने आई है जो शायद ढीली हो गई है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











