
Vehicle Scrappage Policy: प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, अब Maruti नोएडा कबाड़ बनाएगी पुरानी गाड़ियां
AajTak
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने टोयोटा सुशो (Toyota Tsusho) के साथ मिलकर अपना पहला व्हीकल स्क्रैप सेंटर (Vehicle Scrap Centre) खोला है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने खुद tweet कर इसकी जानकारी दी. Maruti के इस Scrap Centre पर हर महीने करीब 2,000 गाड़ियों को स्क्रैप किया जा सकेगा. करीब 10,993 square meter में फैले इस Scrap Centre को बनाने में कंपनी ने 44 Crore रुपये का निवेश किया है. इस मौके पर गडकरी ने कहा कि पुरानी गाड़ियां नई गाड़ियों के मुकाबले ज़्यादा pollution करती हैं. ऐसे में पुरानी गाड़ियों को हटाने की जरूरत है और वाहन कबाड़ नीति pollution को control करने के अहम उपायों में से एक है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











