Vat Savitri Vrat 2021: वट सावित्री व्रत के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या है खास
AajTak
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगने जा रहा है. इस दिन वट सावित्री व्रत भी है. ये त्योहार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है. शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती को शनिदेव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. वट सावित्री व्रत उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है.
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगने जा रहा है. इस दिन वट सावित्री व्रत भी है. ये त्योहार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है. शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती को शनिदेव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. वट सावित्री व्रत उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. ये त्योहार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती हैं और उस पर सुरक्षा का धागा बांधकर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. 10 जून का सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. ये चंद्रमा के चारों ओर आग का एक वलय बनाएगा, जो सूर्य के सेंटर को कवर करेगा. ज्योतिष में ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल का विशेष महत्व है. सूर्य ग्रहण का सूतक, ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किसी भी शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा करना वर्जित माना जाता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












