
Vastu Tips: अगर आपके घर में भी होती है ये गलती तो कभी नहीं टिकेंगी लक्ष्मी
AajTak
वास्तु को आमतौर पर दिशाओं का विज्ञान माना जाता है. सही दिशा में सही कर्म करने से व्यक्ति की दिशा बदल जाती है. वहीं इसके विपरीत काम करने से दुर्भाग्य बढ़ता है. वास्तुशास्त्र में किचन का अहम स्थान होता है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल बता रहे हैं कि किचन में रखे झूठे बर्तन किस तरह गरीबी का कारण बन सकते हैं.
वास्तु को आमतौर पर दिशाओं का विज्ञान माना जाता है. सही दिशा में सही कर्म करने से व्यक्ति की दिशा बदल जाती है. वहीं इसके विपरीत काम करने से दुर्भाग्य बढ़ता है. वास्तुशास्त्र में किचन का अहम स्थान होता है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल बता रहे हैं कि किचन में की गई एक गलती आपकी गरीबी का कारण बन सकती है. वास्तु के अनुसार पवित्रता और शुद्धता में ही ईश्वर का वास होता है. घर में रखा हुआ जूठन विशेष रूप से एक नकारात्मकता लेकर आता है. इसलिए कहा जाता है कि जूठे बर्तन भी गरीबी की कारण बन सकते हैं. वास्तु के अनुसार, किचन घर के प्रमुख भाग में से एक है और सबसे ज्यादा वास्तु दोष किचन में ही होता है क्योंकि वहां सबसे ज्यादा तत्व मिलते हैं. किचन में जल, अग्नि, वायु ये सभी तत्व पाए जाते हैं.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












