
Varuthini Ekadashi 2021: वरुथिनी एकादशी आज, इस पूजन विधि से मिलेगा सौभाग्य का वरदान
AajTak
वरुथिनी एकादशी के व्रत से व्यक्ति को सर्वदा समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान के मधुसूदन स्वरूप की उपासना की जाती है. रात्रि में जागरण करके उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में मंगल ही मंगल होता है.
एकादशी को सभी व्रतों में सबसे प्रमुख माना गया है. आज वरुथिनी एकादशी मनाई जा रही है. इस एकादशी व्रत को सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. एकादशी व्रत का सीधा प्रभाव मन और शरीर दोनों पर पड़ता है. इसके अलावा एकादशी के व्रत से अशुभ संस्कारों को भी नष्ट किया जा सकता है. वरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त- एकादशी तिथि की शुरुआत 06 मई को दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से हो चुकी है जो 7 मई को शाम 03 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी. एकादशी व्रत पारण मुहूर्त शनिवार, 08 मई को सुबह 05 बजकर 35 मिनट से सुबह 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. वरुथिनी एकादशी की पूजा विधि- इस दिन उपवास रखना बहुत उत्तम होता है. अगर उपवास न रख पाएं तो कम से कम अन्न न खाएं. भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरुप की उपासना करें. उन्हें फल और पंचामृत अर्पित करें. उनके समक्ष 'मधुराष्टक' का पाठ करना सर्वोत्तम होगा. अगले दिन प्रातः अन्न का दान करके व्रत का पारण करें.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












